ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों की हुई मुठभेड़, ढेर हुए पांच आतंकी

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों की हुई मुठभेड़, ढेर हुए पांच आतंकी

 

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले दिन में पुलिस ने दो आतंकियों के मारे जाने की खबर दी थी।

कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि  “कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष जानकारी के आधार पर, कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पुलिस और सेना द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। इस त्वरित और समन्वित ऑपरेशन में, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 5 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है’ .

 

गौरतलब है कि मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से पांच एके राइफल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है… इलाके की व्यापक तलाशी की जा रही है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button