ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: कठुआ में सेना के काफिलों पर हुआ आतंकी हमला, चार जवान शहीद, सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी

जम्मू कश्मीर: कठुआ में सेना के काफिलों पर हुआ आतंकी हमला, चार जवान शहीद, सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी

 

जम्मू कश्मीर में एक आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। इस दौरान चार भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। आतंकियों ने सेना पर यह हमला तब किया जब पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मचहेड़ी क्षेत्र में तलाशी ले रही थी। सर्च के दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की। इलाके में और अधिक सुरक्षा बल भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार यानी 8 जुलाई को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया। इसमें चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि छह जवान घायल हुए हैं। घटना लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है। मचहेड़ी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों का इलाज जारी है।

हमले होते ही सेना के जवानों ने तुरंत बाहर निकलकर मोर्चा संभाल लिया। वे आतंकियों को जवाब दे रहे हैं। इसके साथ ही आतंकियों को घेरने के लिए अतिरिक्त टुकड़ी मौके पर भेजी गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस का विशेष दस्ता और सीआरपीएफ की आतंक रोधी टुकड़ी भी मौके पर पहुंचकर आतंकियों की तलाश में जुटी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button