ताज़ा खबरें

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का आरोप, भोजपुर जिले में उनके काफिले पर हुआ पथराव

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का आरोप, भोजपुर जिले में उनके काफिले पर हुआ पथराव

 

बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि जगदीशपुर थाने के नयका टोला के पास उनके काफिले पर पथराव हुआ है। हालांकि इस हमले में उन्हें चोट नहीं आयी है।  कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, “कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। जब सुरक्षाकर्मी उनके पीछे दौड़े तो सभी भाग गए।”

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी वाहनों से उतर कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोगों के सिर फट गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

उपेंद्र कुशवाहा ने खुद मीडिया को इसकी जानकारी दी है। इससे पहले बक्सर में कुशवाहा ने पार्टी के अंदर उनके खिलाफ बोलने वालों पर हमला बोला था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button