भारत

जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के प्रदर्शन के बीच भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के प्रदर्शन के बीच भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक लगा दी गई है. भारतीय ओलंपिक संघ 45 दिनों में कुश्ती संघ का चुनाव पूरा कराएगी.

 

भारतीय ओलंपिक संघ की विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ एक तदर्थ समिति का गठन करेगा जो अपने गठन के 45 दिनों के भीतर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने और WFI के दिन-प्रतिदिन के मामलों का प्रबंधन करेगी.

ओवरसाइट कमेटी ने इस मामले में तीन अहम बातें पाईं:

 

  • यौन उत्पीडन की शिकायतों पर समाधान के लिए उचित फ़ोरम और प्रक्रिया नहीं.
  • कुश्ती संघ और खिलाड़ियों समेत सभी हितधारकों के बीच पारदर्शिता हो.
  • साथ ही संघ और खिलाड़ियों के बीच बेहतर संवाद हो.

 

इसी के साथ ओवरसाइट कमेटी का काम समाप्त हो गया. ऐसे में सात मई को संघ का चुनाव होना था उसे रद्द हो गया. अब नए सिरे से चुनाव कराया जाएगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button