छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड: घर के मुखिया ने माता-पिता सहित आठ सदस्यों को कुल्हाड़ी से काटा, बाद में खुद लगाई फांसी
छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड: घर के मुखिया ने माता-पिता सहित आठ सदस्यों को कुल्हाड़ी से काटा, बाद में खुद लगाई फांसी
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ आदिवासी परिवार के एक मुखिया ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद भी फांसी में झूल गया। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
इस वीभत्स घटना को परिवार के ही एक युवक ने अंजाम दिया। उसने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाई सहित कुल आठ लोगों की हत्या कर दी। दिल दहलाने वाले इस हत्याकांड के बाद उस युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला जिले की अंतिम सीमा में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार
घटना रात के दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही माहुलझिर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को सील कर दिया। छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की शादी बीते 21 मई को हुई थी और सबसे पहले उसने पत्नी को ही मौत के घाट उतारा आरोपी द्वारा फिर 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजी, 4 एवं डेड वर्षीय दो भतीजियों को कुल्हाड़ी मार के मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।





