ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- ‘कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं’

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- ‘कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महारैली को संबोधित करते छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप कर रहे हैं, ये आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं आपके तप के लिए विकास करके आपको लौटाऊंगा, ये गारंटी देता हूं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है। पहला चरण कांग्रेस पस्त, दूसरा चरण कांग्रेस अस्त, प्रथम चरण के मतदान से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है… ”

उन्होंने कहा कि दिल्ली से जो पत्रकार मित्र और राजनीतिक विश्लेषक आते हैं वो सीना तानकर कहते हैं शर्त लगा लो, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री(भूपेश बघेल) खुद हार रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं उनके फैसले को, भाजपा के प्रति उनके विश्वास को, भाजपा के प्रति उनके लगाव को आदरपूर्ण नमन करना चाहता हूं…”

मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,  “कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं, उनमें भी बहुत गुस्सा है। उनको लगता है कि एक बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनी तक मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल का समझौता हुआ था। परन्तु पहले 2.5 साल में ही मुख्यमंत्री ने इतना भ्रष्टाचार किया कि पैसों का अंबार जमा कर लिया और जब 2.5 साल पूरा होने को आए तो दिल्ली वालों के लिए तिजोरी खोल दी, सबको खरीद लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया और समझौता धरा का धरा रह गया…”
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button