ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस दौरान नारायणपुर पुलिस और दंतेवाड़ा पुलिस ने साथ मिलकर एक संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई, और अधिक स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

बता दें कि मुठभेड़ के साथ साथ जवानों का सर्च अभियान भी जारी है। मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को अब तक जवानों द्वारा ढेर कर दिया गया है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार जवानों के संपर्क में हैं।

इस साल अब तक छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button