छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट, हादसे में 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. दरअसल बेमेतरा के बारूद फैक्टरी में बड़ा ब्लास्ट हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई ब्लास्ट इतना भयानक था कि सभी 10 लोगों के चीथड़े उड़ गए. हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया.
बेमेतरा घटना पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने X पर लिखा, “बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है. जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर है. जिसकी सतत निगरानी की जा रही है.”

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में (आज 25 मई, 2024 को) शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है..हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
जोरदार धमाके के बाद कई लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है. घायलों को तुरंत रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है. रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन घटनास्थल पर पहुंच रही हैं. वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है.





