ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, आईईडी ब्लास्ट में 7 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, आईईडी ब्लास्ट में 7 जवान शहीद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया, जिसमें सात जवान शहीद हो गए। यह घटना बीजापुर के पामेड़ इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल का दल नियमित गश्त के लिए निकला था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया। धमाका इतना जबरदस्त था कि सुरक्षा बलों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में सात जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमला बीजापुर जिले के कुटरू–बेदरे मार्ग पर अमेली के नजदीक हुआ है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे। चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे। इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए

विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने बीजापुर के कुटुर मार्ग पर IED ब्लास्ट किया।  नक्सलियों ने जिस वाहन का निशाना बनाया, उस वाहन में कुाल 9 से अधिक जवान सवार थे। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बताया जा रहा है कि ये जवान पिकअप वाहन से जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने उसे आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button