चैस विश्व कप के शीर्ष खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से हारे भारत के प्रज्ञानानंद, रहे उपविजेता, रचा इतिहास

चैस विश्व कप के शीर्ष खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से हारे भारत के प्रज्ञानानंद, रहे उपविजेता, रचा इतिहास
शतरंज विश्व कप के फाइनल मैच में भारत के 18 वर्षीय रमेशबाबू प्रगनाननंदा उपविजेता रहे। उन्हें नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआती दो मैच ड्रॉ रहे और टाई ब्रेकर में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी कार्लसन ने जीत हासिल की।
प्रग्गनानंद 2023 FIDE विश्व कप के उपविजेता हैं। प्रभावशाली टूर्नामेंट के लिए 18 वर्षीय भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बधाई। फाइनल में पहुंचने के रास्ते में प्रगनानंद ने विश्व के #2 हिकारू नाकामुरा और #3 फैबियानो कारूआना को हराया। रजत पदक जीतकर प्रग्गनानंद ने FIDE कैंडिडेट्स के लिए… pic.twitter.com/KYHdQAHesW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
विश्व कप के विजेता का फैसला गुरुवार को टाईब्रेकर के जरिए हुआ, जहां 25 मिनट के पहले रैपिड गेम में कार्लसन ने बाजी मारी है। दूसरा गेम ड्रॉ पर समाप्त हुआ और मैग्नस कार्लसन 2021 के बाद पहली बार विश्व कप जीतने में कामयाब हुए। गौरतलब है कि अमेरिका के फैबियानो कारुआना तीसरे और अजरबैजान के निजात अबासोव चौथे स्थान पर रहे।





