चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर भारत ने मनाया जश्न, इसरो की इस कामयाबी पर सब ने दी बधाई

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर भारत ने मनाया जश्न, इसरो की इस कामयाबी पर सब ने दी बधाई
भारत ने आज यानी 23 अगस्त 2023 को इतिहास रच दिया है। भारत का अंतरिक्ष यान (चंद्रयान-3) आज सफलता पूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा है। अंतरिक्ष में भारत की हुई यह जीत देश और देश वाशियों के लिए गर्व का अवसर है। चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश है। इससे पहले अमेरिका रूस और चीन ही सिर्फ चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल हो पाया था।
बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता अनुपम खेर ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दी बधाई।
#WATCH मेरी जिंदगी में इससे ज्यादा खुशी का कोई पल नहीं है। हम बचपन में गाते थे, 'चंदा मामा दूर के', लेकिन अब यह दूर के नहीं हैं। मैं आज देश को नमन करता हूं और सलाम करता हूं, खासकर इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं क्योंकि उन्हें सफलता मिली है… यह इतिहास है…हम पहले राष्ट्र… pic.twitter.com/Xl6ISAt4US
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
मोहन भागवत
#WATCH इस अमृत काल में, हमने अमृत वर्षा का एक सच्चा क्षण देखा है। अब हमें अपने कर्तव्य के प्रति कार्य करना चाहिए: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत pic.twitter.com/PSHoUDGMty
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।
#WATCH त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।
उन्होंने कहा, "हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे…मैं इस सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।" pic.twitter.com/0CRujPfQ95
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।
#WATCH एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।
उन्होंने कहा, "मैं चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।" pic.twitter.com/0EUkme0riQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।
#WATCH केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।
उन्होंने कहा, "चंद्रयान-3 अमृत काल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। चंदा मामा अब हमारे हो गए हैं।" pic.twitter.com/MBGxPBpzIk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई।
#WATCH आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है…मैं सभी वैज्ञानिकों और हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/jfZf92xnZT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
गायक कैलाश खेर ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।
#WATCH मुंबई: गायक कैलाश खेर ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। pic.twitter.com/BgVfT72X7f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं।
#WATCH यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं: चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/dCtP8016TK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट कर इसरो और भारत को बधाई दी।
नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और भारत को चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।" pic.twitter.com/4ZhKewNV3u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023





