ताज़ा खबरेंभारत

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद, ISRO ने की Aditya-L1 लॉन्च डेट की घोषणा

बेंगलुरु: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद, ISRO एक और महत्वाकांक्षी प्रयास के तैयार है. जी हां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य के अध्ययन के लिए पूरी तरह से तैयार है. सोमवार को इसरो ने घोषणा करते हुए कहा कि, भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला ‘आदित्य-एल1’ को 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा.

 

ISRO ने लॉन्च की तारीख और कार्यक्रम की घोषणा एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) के माध्यम से की. साथ ही इसरो ने नागरिकों को श्रीहरिकोटा में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्च देखने के लिए भी आमंत्रित किया है.

चलिए आदित्य L1 को जानें:

 

आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष-आधारित भारतीय मिशन होगा. अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है.

 

आदित्य एल1 उपग्रह वास्तविक समय में सौर गतिविधि और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अवलोकन करके अधिक लाभ प्रदान करेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button