ताज़ा खबरेंभारत

ग्वालियर में फूड पॉइजनिंग के कारण 100 से अधिक छात्र बीमार, फूड की जांच के लिए पहुंची टीम

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में फूड पॉइजनिंग के कारण 100 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए, जिनमें से कई बच्चों को LNIPE ग्वालियर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बच्चों के बीमार पड़ने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने एशिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर रेड की है.

गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने बताया, “करीब 100 बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. उनके प्रारंभिक लक्षण में उल्टियां, मांसपेशियों में अकड़न, सांस लेने में दिक्कत शामिल था. यह फूड पॉइजनिंग के लक्षण लगते हैं. उन्होंने जो भी खाना खाया होगा उसकी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी. 1 बच्चे की स्थिति गंभीर थी, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था. अन्य 5-6 बच्चों की भी गहन चिकित्सा हो रही है जिन्हें ICU में रखा गया है.”

 

फूड पॉइजनिंग मामले के मद्देनजर एसडीएम के नेतृत्व में आई टीम फूड की जांच कर रही है. बता दें कि बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी. जिसके बाद हालत बिगड़ती देख इनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया. कॉलेज परिसर में हड़कंप मचने के बाद मौके पर वीसी और हॉस्टल वार्डन भी पहुंच गए. 12 से अधिक बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button