ताज़ा खबरें

गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में किया गया नियुक्त, जय शाह ने किया एलान

गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में किया गया नियुक्त, जय शाह ने किया ऐलान

 

भारतीय टीम के हेड कोच की नियुक्ति को लेकर अब सभी अटकलों पर विराम लग गया। पूर्व भारतीय सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्‍त किया गया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद यह ऐलान किया गया है।

बता दें कि बीसीसीआई की तीन सदस्यों वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने टी20 विश्व कप के दौरान ही गौतम गंभीर और डब्ल्यूवी रमन का साक्षात्कार लिया था। वहीं टीम इंडिया जब तूफान के चलते बारबाडोस में फंसी हुई थी, तब जय शाह ने साफ किया था कि एक बार मुंबई पहुंचने पर सभी पक्षों से बात करने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच का ऐलान किया जाएगा।

वहीं मंगलवार को जय शाह ने गौतम गंभीर के नाम का ऐलान करते हुए कहा ट्वीट कर लिखा कि “जय शाह ने एक्‍स पर लिखा, मुझे गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में स्वागत करने हुए बेहद खुशी हो रही है। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते समय को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों का सामना करने और विभिन्न भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए एक सही व्यक्ति हैं। ‘

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button