ताज़ा खबरेंभारत

गृह मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाई कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स, ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के लिए दी खास हिदायत भी

गृह मंत्रालय ने कोविड-19 की निगरानी को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देशों को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है।

क्या कहा गृह मंत्रालय ने।

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट को लेकर जो चीजे पहले से चली आ रही है वो जस की तस चलती रहेंगी।
  • गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रहेगा।
  • इन जोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किए जाएंगे।
  • इसके साथ-साथ गृह मंत्रालय ने राज्यों को भी कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन्स की कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़े : 2020 में हुई बड़ी घटनाओं पर कितनी है आपकी पकड़, जानें यहाँ

ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के लिए दी खास हिदायत, कहा – निर्देशों का पालन है आवश्यक।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हालांकि सक्रिय और नए कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है लेकिन वैश्विक स्तर पर मामलों में उछाल और ब्रिटेन में पाए गए वायरस के प्रकार को ध्यान में रखते हुए निगरानी, रोकथाम और सावधानी बनाए रखने की ज़रुरत है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि किसी भी गतिविधि के लिए उसके लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया में दिए गए निर्देशों का पालन आवश्यक है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button