भारतराजनीतिराजनीती

गुलाम नबी आजाद ने लिया यू-टर्न, कहा कांग्रेस पीएम पद की दावेदारी के लिए तैयार

ये कहने के एक दिन बाद कि कांग्रेस का मकसद एनडीए को हराने का है और प्रधानमंत्री पद की दावेदारी कांग्रेस की प्राथमिक चिंता नहीं है, शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि अगर केंद्र में स्थिर सरकार की जरूरत पड़ती है तो उनकी पार्टी को मौका मिलना चाहिए.

आजाद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा,“नहीं, यह सच नहीं है कि कांग्रेस दावा नहीं करेगी या कांग्रेस प्रधानमंत्री पद के लिए इच्छुक नहीं है. बेशक, हम सबसे बड़ी और सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी हैं. अगर हमें पांच साल तक सरकार को चलाना है तो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को मौका दिया जाना चाहिए.”

गुरुवार को, आजाद ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अगर पीएम का पद उन्हें नहीं दिया जाता है तो कांग्रेस इसे मुद्दा नहीं बनाएगी.

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए आजाद की टिप्पणी पर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने से पहले ही पार्टी पीछे हट गयी है.

ALSO READ: मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलेगी: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के खिलाफ पत्नी के दावे…

पीएम मोदी ने कहा, “वोटिंग खत्म होने से पहले, एग्जिट पोल से पहले, मतगणना से पहले, (कांग्रेस) खुले तौर पर कह रही है कि वह पीएम पद पर अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार है.”

कांग्रेस नेता का यह बयान इसलिए भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है क्योंकि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव परिणामों से पहले हालिया परिदृश्यों की तैयारी के लिए सभी विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें उनकी भागीदारी को लेकर बात होने की संभावना है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button