आज मनाई जा रही है गुरुनानक जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
आज मनाई जा रही है गुरुनानक जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
देश में आज यानी शुक्रवार को सिखों के पहले श्री गुरु नानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसे प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ने पंजाबी भाषा में ट्वीट किया और श्री गुरु नानक देव का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में उनकी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें।”
Greetings on the auspicious occasion of Sri Guru Nanak Jayanti. May the teachings of Sri Guru Nanak Dev Ji inspire us to further the spirit of compassion, kindness and humility. May it also motivate us to serve society and make our planet better. pic.twitter.com/gHlfrGBF9a
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2024
प्रति वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को सिथ धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक थे। देश और पूरी दुनिया में बसे सिख समुदाय के लोग गुरु पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इस दिन लोग भजन-कीर्तन करते हैं और वाहे गुरु का जाप करते हैं। कुछ इलाकों में तो ढोल मंजीरों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाती है। इस साल गुरु नानक जयंती 15, नवंबर को मनाई जा रही है।
बता दें कि सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म सन् 1469 पंजाब प्रांत के तलवंडी में हुआ था। जो फिलहाल पाकिस्तान में स्थित है। जिन्होंने दुनिया को सेवा, सहयोग व श्रद्धा की शिक्षा दी। गुरु नानक देव की जयंती को पूरे देश में प्रकाश पर्व के रूप मेंमनाया जाता है। गुरु नानक देव की जयंती के दिन मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व सिख समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। हर साल दीपावाली के ठीक 15 दिन बाद देश में पूरे जोश और उत्साह के साथ गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक देव की जयंती के यह पर्व पूरे देश में एकता और प्यार का संदेश देता है और मानवता को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।





