ताज़ा खबरें

गुजरात: सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल ने जीता चुनाव, निर्विरोध हुई जीत

गुजरात: सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल ने जीता चुनाव, निर्विरोध हुई जीत

 

गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने परिणामों के पहले ही चुनाव जीत लिया है। दरअसल, सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिए हैं, जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार की निर्विरोध जीत तय हो गई है। मुकेश दलाल की जीत के साथ भाजपा का भी खाता खुल गया है।

गौरतलब है कि सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए थे जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया था। बीजेपी ने कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी के फॉर्म में उनके तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाए थे।

सूरत लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में सिर्फ मुकेश दलाल के रह जाने पर वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सूरत के इतिहास में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले दलाल पहले सांसद बने हैं। चुनाव आयोग की तरफ से दलाल की जीत की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अब गुजरात की 25 सीटों के आगामी सात मई को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी ने हाई कोर्ट का रुख किया है, लेकिन अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध चुनाव जीते मुकेश दलाल सूरत बीजेपी के महासचिव हैं। मोढ वणिक समुदाय से आने वाले मुकेश दलाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के विश्वस्त माने जाते हैं। वह वर्तमान में एसडीसीए समिति के सदस्य हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button