ताज़ा खबरें

गुजरात के सूरत में महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

गुजरात के सूरत में महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

 

आज गुरुवार यानी 10 अक्टूबर को गुजरात के सूरत शहर से करीब 61 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रेक्टर स्केल पर यह झटके साज सुबह 10:26 बजे रिकॉर्ड किए गए, जिसकी तीव्रता करीव 3.5 दर्ज की गयी। हालांकि, अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सूरत से साउथ-ईस्ट में 61 किमी दूर भूकंप आज सुबह लगभग 10.26 बजे आया।  भूकंप की गहराई जमीन से 7 किमी नीचे थी।  चूंकि यह भूकंप जोरदार नहीं था, इसलिए केवल लोगों ने इसे महसूस किया और अब तक जानमाल के क्षति होने की खबर नहीं आई है।

बता दें इससे पहले हाल ही में नेपाल, लेह-लद्दाख और बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर नेपाल में भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button