भारतमनोरंजन

गलवान पर ऋचा चड्ढा को ट्वीट करना पड़ा भारी, मांगनी पड़ी मांफी

नई दिल्ली: मंगलवार को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान को कोट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा चड्ढा का ट्वीट करना उन पर महंगा पड़ गया. जिसके चलते उन्होंने ट्वीट के जरिए ही मांफी मांगनी पड़ी.

 

आपको बता दें कि इसी मंगलवार को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना POK को वापस लेने के लिए तैयार है और उसे सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार है. इसी बयान को कोट करते हुए अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा….’गलवान हाय कह रहा है’… बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा चड्ढा की इस पोस्ट को देखते ही लोग भड़क उठे. कइयों ने उनके इस पोस्ट को “शर्मनाक और अपमानजनक” बताया. भाजपा ने एक वीडियो बयान जारी कर इस पोस्ट की कड़ी निंदा की. हालांकि हंगामा बढ़ता हुए देख बाद में ऋचा चड्ढा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी भी मांगी.

 

ऋचा ने इसको लेकर माफी मांगते हुए कहा कि ट्वीट से मेरा उद्देश्य सेना का अपमान करने का नहीं था. मेरे तीन शब्दों को विवाद में घसीटा गया. अगर किसी को भी बुरा लगा हो तो माफी चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मेरे नानाजी खुद फौज में थे और लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे. भारत-चीन युद्ध में उनके पैर में गोली लगी थी. मेरे मामाजी भी पैराट्रूपर थे. ये मेरे खून में है. अगर सेना में कोई शहीद होता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है. यहां तक कि अगर कोई सेना में घायल होता है तो भी दर्दनाक होता है. यहां तक कि अगर कोई सेना में घायल होता है तो भी दर्दनाक होता है. ये मेरे लिए एक भावनात्मक मुद्दा है.

बुधवार को ऋचा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है.

 

बयान पर एक पोस्ट साझा करते हुए, ऋचा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा और लिखा, “गलवान कहता है हाय.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button