ताज़ा खबरें

गर्मी ने बरपाया कहर, तपिश भरी हवाओं से उत्तराखंड और यूपी समेत झुलस रही दिल्ली

गर्मी ने बरपाया कहर, तपिश भरी हवाओं से उत्तराखंड और यूपी समेत झुलस रही दिल्ली

 

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, इस बार गर्मी ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इन दिनों उत्तर भारत के कई  राज्य आग की भट्टी बन चुके हैं। ऐसे में तपिश भरी हवाओं ने जन-जीवन को संकट में डाल दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज गर्मी, लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली में 50 डिग्री पहुंचा तापमान 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को जहां एक तरह बिजली और पानी की समस्या का भारी सामना करना पड़ रहा हैं वहीं दूसरी तरफ आसमान भी उनपर कहर बरपा रहा है। दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और यहां भी सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सफदरजंग में तापमान 17 दिनों के बाद फिर से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान एक दिन पहले के 46 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने कहा कि अभी दो और दिनों तक लू की चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में पड़ रही है रिकॉर्ड तोड़ गर्मी  

अक्सर गर्मियों में लोग भीषण गर्मी से इज़ाद पाने के लिए पहाड़ी राज्य जैसे हिमाचल और उत्तराखंड प्रदेश का रुख करते थे। लेकिन इस बार वहां भी रिकॉर्ड तोड़गर्मी पड़ रही है। बात अगर उत्तराखंड राज्य के मैदानी जनपदों की करें तो यहाँ 1 जून से 13 जून के बीच में 2009 से अब तक सबसे ज्यादा गर्मी रहीं हैं, इस साल गर्मी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा जारी आंकड़ों में बताया कि इस साल 1 जून से 13 जून का औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर की मौसम वैज्ञानिक शिवानी कोठियाल ने बताया कि उत्तराखंड के मैदानी जनपद में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, 2009 से लेकर अब तक इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी है। इस साल 1 जून से 13 जून का औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ है और इस बीच 1.6 एमएम बरसात दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार तापमान में हो रही वृद्धि हम सभी के लिए चिंता का विषय है।

 उत्तरप्रदेश में जारी है हीट वेव का प्रकोप 

यूपी कई जगहों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. सभी को बारिश का इंतजार है। मई का महीना बीत जाने के बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही है। जून में भी गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आए दिन गर्मी के चलते लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ते जा रही है। वहीं भारत के सबसे गर्म शहरों में यूपी के भी कई शहरों के नाम शामिल है।

मौसम विभाग ने बताया कब हैं बारिश के आसार 

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 19 से 21 जून के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ा करवट लेगा। तेज आंधी के साथ पंजाब में तेज जबकि शेष राज्यों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान दो तीन डिग्री तापमान भी कम हो सकता है। इसके बाद वापस लू और प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button