ताज़ा खबरेंभारत

खौफनाक : गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क युवक की लाठी से पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी फरार

यूँ तो कहा जाता है कि आज के दौर में इंसान में मानवता नहीं बची है। ये बात तब सत्य साबित हो गई जब दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद में एक युवक की सरेआम पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया। दरअसल यहाँ दिनदहाड़े हुई इस वीभत्स हत्याकांड की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग एक युवक को दिनदहाड़े बीच सड़क लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। जमीन पर गिरा युवक काफी देर तक तड़पता नजर आ रहा है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि आसपास कुछ लोग भी उस सड़क से गुजर रहे हैं लेकिन किसी ने भी इन दंबगों को रोकने की कोशिश नहीं की और ना ही युवक की मदद की। बता दे मृतक युवक की पहचान अजय के तौर पर हुई है।

कहा का है मामला और क्या था विवाद का कारण ?

ये मामला गाज़ियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र का है। अब जानकारी के अनुसार, पुश्ते के पास रहने वाले अजय की महाकाली मंदिर परिसर में फूलों की दुकान है। बताया गया कि गोविंद भी मंदिर के बाहर फूलों की दुकान लगाता है। अजय के परिवार ने बताया कि वे मंदिर में दुकान का किराया देते हैं, इसलिए बाहर फूल की दुकान की वजह से उन्हें काफी नुकसान हो रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद था।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश में कैबिनेट ने मंजूर किया ‘धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश,’ 10 साल कैद का है प्रावधान

लोहे की रॉड से सर पर किये लगातार वार।

इस घटने में हमलावरों ने अजय (मृतक) को ऑटो से उतार कर मुख्य सड़क के बीच लोहे की रॉड और सरिए से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर उस पर एक बाद एक वार करते जा रहे थे। वो लोगों से मदद मांगता रहा लेकिन कोई उसे बचाने आगे नहीं आया। लोग बस वीडियो बनाते रहे। इस वीडियो को देखकर रूह तब काँपी जब अजय खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गया। उसकी आवाज़ बंद हो गई लेकिन एक हमलावर सरिए से उसके सिर पर लगातार वार करता रहा। जिसके बाद सड़क पर उसका खून बहने लगा।

ऑटो से कर रहे थे अजय का पीछा, फिर ऑटो से खींच के निकाला बहार।

काफी लम्बी समय की लड़ाई के बाद वो दोनों उस ऑटो का पीछा करते आ रहे थे, जिसमें अजय सवार था। फिर वो दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर ऑटो के आगे आ आए। उन्होंने उस शख्स को ऑटो से जबरन बाहर निकाला और इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है जबकि आरोपी की पहचान गोविंद के तौर पर हुई है, जो एक शातिर अपराधी बताया जा रहा है।

तमंचे से भी किया फायर, अब आरोपी है फरार।

बता दे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अजय को ऑटो से बहार निकलने के बाद आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया। फायर मिस होने पर आरोपियों ने रॉड और डंडों से हमला किया। फिर सड़क पर लोगों की भीड़ देख आरोपित वहां से फरार हो गए।

मृतक युवक के भाई संजय का आरोप है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर ली थी। अब इस घटना के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button