ताज़ा खबरें

खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, रद्द हुई WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता

खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, रद्द हुई WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता

 

पहलवानों के संघर्ष के बीच केंद्रीय खेल मंत्रालय ने आज यानी रविवार को बड़ा एक्शन लिया है। मंत्रालय ने पूर्व WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को झटका देते महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह की भी अध्यक्षता रद्द कर दी गयी है।

खेल मंत्रालय ने यह घोषणा अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा इस वर्ष के अंत से पहले नंदिनी नगर, गोंडा (UP) में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की ऐलान के बाद की है।   खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता को रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि डब्ल्यूएफआई की नई बॉडी का पूरा कंट्रोल पुराने लोगों के हाथ में माना जा रहा है, जोकि खेल संहिता की पूरी तरह अवहेलना है। संजय कुमार सिंह ने 21 दिसंबर को चीफ बनने के बाद अंडर 15 और अंडर 20 नेशनल रेसलिंग के ट्रायल नंदिनी नगर गोंडा में आयोजन करवाने की बात की थी।

हालांकि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को पर्याप्त सूचना दिए बिना और डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन किए बिना यह घोषणा जल्दबाजी में की गई है। डब्ल्यूएफआई के संविधान की प्रस्तावना के खंड 3 (ई) के अनुसार, डब्ल्यूएफआई का उद्देश्य, अन्य बातों के अलावा, कार्यकारी समिति द्वारा चयनित स्थानों पर UWW नियमों के अनुसार सीनियर, जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की व्यवस्था करना है।

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी और पहलवान अनीता श्योराण की हार हुई थी। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा था कि बृजभूषण जैसा ही कोई दूसरा अब कुश्ती संघ का अध्यक्ष बन गया है। इसके अलावा संजय सिंह के चुने जाने के बाद बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के सामने अपना पद्मश्री रख दिया था और एक चिट्ठी भी लिखी थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button