ताज़ा खबरें

क्रेमलिन के हवाले बड़ी खबर, भारत के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने नहीं आएंगे राष्ट्रपति पुतिन

क्रेमलिन के हवाले बड़ी खबर, भारत के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने नहीं आएंगे राष्ट्रपति पुतिन

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रेमलिन के हवाले के यह जानकारी दी गयी है कि भारत में सितंबर के महीने होने वाले G20 के शिखर सम्मलेन में राष्ट्रपति पुतिन शामिल होने भारत नहीं आएंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि  पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि अभी राष्ट्रपति पुतिन का मुख्य जोर एक विशेष सैन्य अभियान पर है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी 2022 से भीषण युद्ध जारी है।

गौरतलब है कि इस बार भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन इस साल सितंबर में होगा। जिसकी तैयारियां खूब जोरों से चल रही हैं। सम्मलेन के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में कड़े इंतज़ाम किये गए हैं। तीन दिनों तक दिल्ली में सार्वजानिक अवकास की घोषणा की गयी हैं। वहीँ प्रगति मैदान के आस-पास के इलाकों में भी सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतज़ाम किए गए है।

बता दें कि G20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। ये सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button