ताज़ा खबरेंभारत

‘कोविशील्ड’ के बाद अब ‘कोवैक्सीन’ की भी सप्लाई शुरू, आज दिल्ली समेत 11 शहरों को भेजी गई पहली खेप

भारत में कोरोना के खिलाफ जंग काअभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसी क्रम में भारत बायोटेक की कोरोनावायरस वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin) की पहली खेप हैदराबाद से आज यानी (बुधवार) सुबह दिल्ली और 10 अन्य शहरों को भेजी गई है। बता दे सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ (Covishield) की पहली खेप मंगलवार यानी कल से ही भेजना शुरू किया था।

‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप गई दिल्ली।

आज सुबह 6 बजकर 40 मिनिट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 559 से भारत बॉयो टेक की कोवैक्सीन का पहला कंसाइनमेंट हैदराबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसमें 80.5 किलोग्राम के तीन बॉक्स हैं।

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में भी जाएगी ‘कोवैक्सीन’।

दिल्ली के अलावा ‘कोवैक्सीन’ की खेप बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, जयपुर और लखनऊ भी भेजी गई है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि आज कुल 14 कंसाइनमेंट भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़े : भारत में बीते 24 घंटों में दर्ज 15,968 नए मामले और 202 की मौत, अमेरिका में हालत बत्तर ; एक दिन में चार हजार लोगों की मौत

किस वैक्सीन की है कितनी खुराक।

आपको बता दें कि भारत दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान शुरू करने वाला है। सरकार ने तीन करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दोनों वैक्सीन की 6 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है। इतने वैक्सीन के लिए सरकार दोनों कंपनियों को करीब 1300 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

इस मामले में जानकारों के मुताबिक भारत बायोटेक को 55 लाख वैक्सीन की डोज का ऑर्डर दिया गया है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट को अभी 1 करोड़ 10 लाख डोज का ऑर्डर दिया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button