ताज़ा खबरें

कोलकाता: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने भरी हुंकार, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में 42 उम्मीदवारों का किया ऐलान

कोलकाता: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने भरी हुंकार, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में 42 उम्मीदवारों का किया ऐलान

 

पश्चिम बंगाल की राजधानी में कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड आज त्रिमूल कांग्रेस की ब्रिगेड जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों के लिए 42 लोकसभा सीटों पर तृणमूल के 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की।  इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने जनसभा का संबोधन किया।

इस दौरान सीएम ममता ने कहा कि “पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अकेले लड़ेगी… देश किस दिशा में चलेगा यह बंगाल तय करेगा… बंगाल ही देश को रास्ता दिखाएगा।”

गौरतलब है कि पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया वहीं 42 में से करीब 12 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ तृणमूल ने बहरमपुर सीट से क्रिकेटर युसूफ पठान को उतारा है।

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट:-
  • कोलकाता उत्तर-सुदीप बंदोपाध्याय
  • बशीरहाट-हाजी नुरुल इसलाम
  • मथुरापुर-बापी हलदर
  • कोलकाता दक्षिण-माला राय
  • हावड़ा-प्रसून बनर्जी
  • डायमंड हार्बर-अभिषेक बनर्जी
  • कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
  • राणाघाट-मुकुटमणि अधिकारी
  • बनगांव-विश्वजीत दास
  • जलपाईगुड़ी- निर्मलचन्द्र राय
  • कूचबिहार – जगदीश चन्द्र बासुनिया
  • विष्णुपुर-सुजाता मंडल खां (भाजपा सांसद सौमित्र खां की पत्नी)
  • जादवपुर – सायनी घोष
  • झाड़ग्राम- कालीपद सोरेन
  • पुरुलिया- शांतिराम महतो
  • मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी (पूर्व आईपीएस)
  • मालदा दक्षिण- शाहनवाज रेहान
  • जंगीपुर-खलीलुर रहमान
  • बहरमपुर- युसूफ पठान (पूर्व क्रिकेटर)
  • मुर्शिदाबाद-अबू ताहेर खान
  • दमदम-प्रो. सौगत राय
  • श्रीरामपुर-कल्याण बनर्जी
  • हुगली-रचना बंदोपाध्याय
  • बैरकपुर- पार्थ भौमिक
  • बांकुड़ा-अरूप चक्रवर्ती
  • बर्द्धमान पूर्व- डा. शर्मिला सरकार
  • आसनसोल-शत्रुघ्न सिन्हा
  • बर्द्धमान- दुर्गापुर-कीर्ति आजाद
  • बीरभूम-शताब्दी राय
  • तमलुक- देवांशु भट्टाचार्य
  • कांथी- उत्तम बारीक
  • अलीपुरदुआर-प्रकाश चिक बराइक
  • दार्जिलिंग-गोपाल लामा
  • रायगंज-कृष्ण कुमार कल्याणी
  • बालुरघाट- बिप्लव मित्र
  • बारासात-डा. काकोली घोष दस्तीदार
  • आरामबाग-मिताली बाग
  • घाटाल- अभिनेता दीपक अधिकारी उर्फ देव
  • मिदनापुर-जून मालिया
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button