कोलकाता रेप केस: RG मेडिकल कॉलेज में अचानक घुसी भीड़ मचाई तोड़फोड़, पुलिस ने जारी की दंगाइयों की तस्वीर

कोलकाता रेप केस: RG मेडिकल कॉलेज में अचानक घुसी भीड़ मचाई तोड़फोड़, पुलिस ने जारी की दंगाइयों की तस्वीर
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यहाँ देर रात करीब 1 बजे करीब 1000 लोगों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड में घुस गई और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में खूब तोड़फोड़ मचाई। भीड़ ने वहां रखी मशीनें उठाकर फेंकी। फर्नीचर में तोड़फोड़ की। CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया।
पश्चिम बंगाल: कल अज्ञात भीड़ द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। pic.twitter.com/7GXBIsuOVy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2024
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़-फोड़ की, पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छाेड़ी। इस दौरान 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में 9 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि, सेमीनार रूम में क्राइम सीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
गुरुवार रात को पश्चिम बंगाल समेत देश के कई अन्य शहरों की महिलाएं डॉक्टर की हत्या पर अपना विरोध जता रही थीं. उसी दौरान भीड़ ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और अस्पताल की बिल्डिंग पर भी धावा बोल दिया. दंगाइयों के अस्पताल के अंदर की चीजों को नुकसान पहुंचाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इस झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
#WATCH | Aftermath of vandalism by mob in Emergency Department of RG Kar Medical College and Hospital in Kolkata last night pic.twitter.com/d7HI8crQ4l
— ANI (@ANI) August 15, 2024
इसके बाद कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर दंगाइयों के चेहरों के साथ तस्वीरें शेयर (Rioters’ Pics) करते हुए लोगों से उनके बारे में जानकारी मांगी है, ताकि उनकी पहचान की जा सके। बता दें कि दंगाइयों न सिर्फ अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को तहस-नहस कर दिया।

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आपातकालीन विभाग का दौरा किया और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ” तुम्हें न्याय मिलेगा। मैं यहां आपको व्यक्तिगत रूप से सुनने आया हूं। हम इससे लड़ेंगे और जीतेंगे। हम लोग आपके साथ हैं। मैं स्वयं को आपकी सेवा में समर्पित कर दूंगा।”





