खेल

KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग 11

KKR vs MI: आईपीएल 2024 का 60वां मैच रविवार को ईडन गार्डन कोलकाता में कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. बात करें दोनों टीमों की तो केकेआर अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है. वहीं MI ने आखिरी खेले मैच में सनराईजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी थी. तो दोनों ही टीम आज मजबूती दर्ज करने मैदान में उतरेंगी.

 

मुंबई का इस सीजन में काफी बुरा हाल रहा है. इस सीजन में खेले गए 12 मैचों में मुंबई को 4 जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर का यह सीजन कमाल का रहा है. वे प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. एमआई ने 23 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. तो वहीं, केकेआर को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती

 

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button