ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अक्षय कुमार हॉस्पिटल में भर्ती, गोविंदा, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हुए संक्रमित

बीते दिन ही यानी (4 अप्रैल) को खतरों के खिलाड़ी, ‘अक्षय कुमार’ ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह कोरोना से संक्रित हो गए हैं। अब आज अक्षय कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इसके अलावा बॉलीवुड से खबर है कि विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और गोविंदा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में खबर साझा की है तो वहीं भूमि पेडनेकर ने भी एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस बारे में बताया।

विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘इतनी केयर और प्रोटेक्शन के बाद भी मैं पॉजिटिव हो गया हूं। इस वक्त सारे प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रहा हूं। मैं इस वक्त होम क्वॉरंटाइन में हूं। मेरे डॉक्टर ने जो मेडिसिन मुझे खाने को कही है वो खा रहा हूं। मैं उन लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस बीच जो भी मेरे संपर्क में आए होंगे उन्हें जल्द से जल्द कोविड टेस्ट करवा ले ना चाहिए। अपना ख्याल रखें और सेफ रहें।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड; बीते 24 घंटों में दर्ज 1 लाख से अधिक संक्रमित, 478 की मौत, केवल महाराष्ट्र में मिले रिकॉर्ड 57,074 मरीज

भूमि पेडनेकर ने भी अपने पोस्ट के जरिए बताया- मैं कोविड पॉजिटिव हो चुकी हूं। मुझ में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। लेकिन मैं ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर रखा है। मैं हर दिशा निर्देशों का पालन कर रहूं। जो भी इस बीच मेरे संपर्क में आया हो प्लीज जाकर अपना टेस्ट करवाएं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button