ताज़ा खबरें

कोरोना की रफ़्तार में आयी कमी, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 5,874 नए मामले, देश में अब सक्रिय मामलों 50 हज़ार से कम

कोरोना की रफ़्तार में आयी कमी, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 5,874 नए मामले, देश में अब सक्रिय मामलों 50 हज़ार से कम

देश में अब कोरोना के नए मामलों की संख्या में अब कमी आ रही है। आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,874  नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले दिनों इन मामलों की संख्या सात हज़ार के करीब दर्ज जा रही थी। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 50 हज़ार से कम हो गए हैं। आज सक्रिय मामले 49,015 है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आयी है, आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों की संख्या से  6 हज़ार से भी कम दर्ज किए गए हैं। कोरोना के नए मामलों में अब थोड़ी राहत मिल रही है।

कोरोना से मरने वालों की संख्या- 5,31,533

सक्रिय मामलों की कुल संख्या- 49,015

देश में कोरोना के अब तक के मामले :4,49,45,389

कोविड से ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या- 4,43,64,841

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button