कैसे विकास दुबे का हुआ फ़िल्मी तरीके से एनकाउंटर, जानें पूरा घटनाक्रम

उत्तरप्रदेश के 8 पुलिस वालों की हत्या कर फरार गैंगस्टर विकास दुबे आज पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारा गया।
कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मौत की पुष्टि पुलिस ने की। #KanpurEncounter #VikasDubey pic.twitter.com/7vXVp81ZoI
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
क्या हुआ था घटना स्थल पर ?
उज्जैन के महाकाल से पकड़ने के बाद यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे बर्रा के पास अचानक रास्ते में गाड़ी पलट गई। इसके बावजूद विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह नहीं माना तो क्रॉस फायरिंग शुरू हुई जिसमे विकास दुबे घ्याला हो गया .
विकास दुबे जब आ रहा था, तब गाड़ी पलट गई उसके बाद उसने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की और भागा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, वो घायल हुआ और अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। इसको लेकर अधिकारिक बयान जारी किया जाएगा: प्रशांत कुमार, UP ADG(कानून-व्यवस्था) pic.twitter.com/dF3g7UUagR
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
पुलिस के चार लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है: मोहित अग्रवाल, IG कानपुर रेंज #KanpurEncounter pic.twitter.com/rSowPTDzU4
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
मुठभेड़ के बाद लाया गया अस्पताल।
मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के अस्पताल लाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में LLR अस्पताल के डॉ.आरबी कमल ने बताया कि विकास दुबे को यहां मृत लाया गया था, उसको 4 गोली लगी थी। 3 गोली सीने में लगी थी और एक हाथ में। वहीं योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से विकास दुबे एनकाउंटर के बारे में जानकारी ली।
विकास दुबे को यहां मृत लाया गया था, उसको 4 गोली लगी थी। 3 गोली सीने में लगी थी और एक हाथ में: डॉ.आरबी कमल, प्रिंसिपल, LLR अस्पताल #KanpurEncounter pic.twitter.com/qgFwEfRzgY
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
ये भी पढ़े : सुशांत की मूवी “दिल बेचारा ” का गाना हुआ रिलीज़, देखे
डॉ. आरबी कमल के मुताबिक LLR अस्पताल में 3 पुलिसकर्मी लाए गए हैं रमाकांत, पंकज और प्रदीप, वो खतरे से बाहर हैं। 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है, दोनों की हालत अभी स्थिर है।
यहां 3 पुलिसकर्मी लाए गए हैं रमाकांत, पंकज और प्रदीप, वो खतरे से बाहर हैं। 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है, दोनों की हालत अभी स्थिर है: डॉ. आरबी कमल, प्रिंसिपल, LLR अस्पताल #KanpurEncounterCase
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020





