ताज़ा खबरें

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का हुआ निधन, 79 की उम्र में ली आखिरी सांस

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का हुआ निधन, 79 की उम्र में ली आखिरी सांस

 

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। ओमन चांडी के बेटे ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने 79 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली।

 

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु के बारे में उनके बेटे चांडी ओमन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,”अप्पा का निधन हो गया.” उनका निधन मंगलवार तड़के हुआ। ओमान चांडी की लंबी बीमारी के चलते इलाज के लिए बेंगलुरु में ही रह रहे थे।

बताते चलें कि ओमान चंडी केरल के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी की तबीयत 2019 से ठीक नहीं चल रही थी।

बता दें कि उनके निधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कट्टर कांग्रेसी नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जो जनता के नेता के रूप में खड़े थे। देश का राजनीतिक परिदृश्य में उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति पर एक अमिट छाप छोड़ी।” उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button