केदारनाथ मंदिर में मोबाइल पर लगा बैन, कपड़ो के लिए भी बने नए नियम

नई दिल्ली: इंसान के जीवन में मोबाइल फोन का महत्व वाकी चीजों से ज्यादा बढ़ गया है. कोई फंक्शन हो या फिर धार्मिक स्थल मोबाइल का इस्तेमाल होना आम बात हो गई है, ऐसे में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है.
लगातार हो रहे विवाद और सुरक्षा के मद्देनजर बद्रीनात-केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इतना ही नहीं, अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में न तो तस्वीरें ले सकेंगे और न ही वीडियो बना सकेंगे. ये फैसला श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने लिया है.
#WATCH | Uttarakhand | Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee bans photography and videography inside Kedarnath Temple. The Temple committee puts up warning boards at various places on the Kedarnath temple premises, that if anyone is caught taking photos or making videos,… pic.twitter.com/c4AXVbRrtj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2023
दरअसल, हाल ही में एक महिला ब्लॉगर द्वारा मंदिर परिसर में विवादास्पद वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का मामला सामने आया था. बता दें कि, कुछ दिनों पहले एक महिला ब्लॉगर ने मंदिर के सामने अपने प्रेमी को प्रपोज किया था. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की थी. इसी को लेकर मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है.
इतना ही नहीं श्रद्धालुओं को मंदिर में शालीन कपड़े पहनकर आने के लिए भी कहा गया है. साथ ही मंदिर परिसर में तम्बू या शिविर न लगाने का निर्देश दिया गया है. आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.





