ताज़ा खबरें

केंद्र सरकार ने नियुक्त किया ED का नया निदेशक, राहुल नवीन को दी पद की जिम्मेदारी

 केंद्र सरकार ने नियुक्त किया ED का नया निदेशक, राहुल नवीन को दी पद की जिम्मेदारी

 

केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नया डायरेक्टर चुन लिया है। केंद्र सरकार ने जांच एजेंसी के स्पेशल डायरेक्टर राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं।

पिछले वर्ष 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से उन्होंने प्रभारी निदेशक के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय का कामकाज संभाला। विशेष निदेशक राहुल नवीन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इसके बाद इस वर्ष जनवरी के महीने में केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को अतिरिक्त सचिव स्तर पर पदोन्नत कर दिया था। अब उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने IRS राहुल नवीन जो कि ईडी के विशेष डायरेक्टर हैं, उनके ईडी का डायरेक्टर बनाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ईडी के डायरेक्टर पद पर राहुल नवीन की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से दो साल तक की अवधि के लिए की गई है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button