केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया इकनोमिक सर्वे, FY25 में 6.5-7% ग्रोथ रेट की उम्मीद..

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया इकनोमिक सर्वे, FY25 में 6.5-7% ग्रोथ रेट की उम्मीद..
देश के संसद में मोदी 3.O सरकार का तीसरा बजट पेश होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले आज यानी सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इकनोमिक सर्वे यानी आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत स्थिति में है, और वित्तवर्ष 2025 के दौरान इसमें 6.5 से 7 फ़ीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 पेश करने से एक दिन पहले सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश करते हुए कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2024-25 में 6.5-7 प्रतिशत रहने का अनुमान है…” संसद में पेश किए गए इकनॉमिक सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की अच्छी ग्रोथ रही। सर्वे के अनुसार भले ही कुछ कैटेगरी में महंगाई बढ़ी है, लेकिन अगर सभी कैटेगरी को एक साथ देखा जाए तो सरकार ने महंगाई काबू कर रखा है।
महंगाई पर सरकार ने कहा है कि बड़े स्तर पर इसे नियंत्रित करने में सफलता मिली है। लेकिन कुछ खाद्य सामाग्रियों की कीमतों में तेजी के वजह से महंगाई दर बढ़ी है। सरकार ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024 के दौरान व्यापार घाटा कम हुआ है। मौजूदा समय में यह जीडीपी का 0.7 प्रतिशत है। इकनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि सरकार के प्रयासों की वजह से हेल्थकेयर और एचुकेशन सेक्टर बेहतर हुआ है। सरकार का ध्यान सतत विकास पर है। महिलाओं पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है।
इकनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 54 प्रतिशत बिमारियों की वजह सही भोजन ना करना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संतुलित आहार के साथ-साथ अलग भोजन की ओर बढ़ने की जरूरत है।
गौरतलब है कि इकनॉमिक सर्वे पिछले वित्त वर्ष का लेखा-जेखा होता। यह एक व्यापक रिपोर्ट होती है। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार निर्देश एंव मार्गदर्शन में यह रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसे बजट से एक दिन पहले संसद के पटल पर रखा जाता है। इस रिपोर्ट से देश की आर्थिक स्वास्थ की जानकारी पता चलती है।





