ताज़ा खबरें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.

जानकारी मिली है कि मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में आज सुबह 11:30 और 11:40 बजे दो धमकी भरे फोन आए. किसी अज्ञात शख्स ने दो बार फोन कॉल किया. पहली कॉल 11:30 बजे आई, इसके 10 मिनट बाद 11:40 बजे दूसरी कॉल रिसीव हुई. धमकी देने वाले ने 100 करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जिस नंबर से कॉल की गई उसे ट्रेस कर लिया है. नागपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

 

बता दें कि इस धमकी भरे फोन के बाद से नितिन गडकरी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नितिन गडकरी के संसदीय कार्यालय से उनके आवास की दूरी सिर्फ 1 किमी है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button