ताज़ा खबरें

कुछ मिनटों में जानें कि आपके नाम पर कितने SIM card हैं active, जानें पूरी प्रोसेस

आमतौर पर सिम कार्ड (SIM Card) खरीदने के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है. अधिकतर लोग यही करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस आधार कार्ड पर आपने नया सिम कार्ड लिया है, उसपर इससे पहले कितने सिम कार्ड चल रहे हैं. जो सिम कार्ड चालू हैं क्या वह आपके ही है या फिर फर्जी हैं. आपको बता दें कि देश में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 सिम कार्ड जारी हो सकते हैं. ऐसे में अगर आपके फोटो पहचान पर फर्जी सिम चल रहा है, तो उसे आसानी से घर बैठे रिपोर्ट या ब्लॉक कर सकते हैं. इसके लिए TAFCOP Portal की मदद ले सकते हैं.

 

TAFCOP पोर्टल पर log-in कैसे करें?

  • इसके लिए संचार साथी पोर्टल पर TAFCOP वाले सेक्शन पर जाना होगा. आप इस लिंक के जरिए https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/TAFCOP भी पोर्टल पर पहुंच सकते हैं.
  • TAFCOP पेज ओपन होने के बाद यहां पर अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद नीचे कैप्चा को दर्ज करें और ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करें.
    फिर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करना होगा. इसके बाद आप लॉगइन कर पाएंगे.

 

TAFCOP Portal पर लॉगइन के बाद आपके नाम से अब तक कितने सिम कार्ड जारी हो चुके हैं, उसकी पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ आएगी.

 

अब आप यहां देख सकते हैं कि अब तक कितने सिम कार्ड आपके नाम जारी किए गए हैं, अगर जिस नंबर का उपयोग नहीं कर रहे हैं या फिर आपके नाम से किसी और ने सिम कार्ड लिया है, तो फिर उसे यहीं से रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए यहां पर ‘This is not my number’ या फिर ‘Not required’ का विकल्प आएगा. अगर आपका मोबाइल नंबर नहीं है, तो फिर ‘Report’ बटन पर क्लिक कर रिक्वेस्ट को सबमिट कर सकते हैं. इसके बाद री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button