ताज़ा खबरें

किसानों ने देशभर में किया ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान, MSP पर गारंटी को लेकर किसान कर रहे हैं प्रदर्शन

किसानों ने देशभर में किया ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान, MSP पर गारंटी को लेकर किसान कर रहे हैं प्रदर्शन

 

किसान एमएसपी पर कानून की गारंटी समेत कई मांगों को लेकर पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगें पूरी न होने पर आज किसानों देशभर में ‘रेल रोको’ अभियान चलाएंगे। हालंकि यह रेल रोको’ अभियान आंशिक है। जानकारी के मुताबिक किसान संगठन चार घंटे तक यह देशव्यापी आंदोलन चलेगा।यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम के 4 बजे तक चलेगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत हमने आज देशभर में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है। हम देश के सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे बड़ी संख्या में आज ‘रेल रोको’ में हमारा समर्थन करें। हम उन लोगों से भी आग्रह करते हैं, जो आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ट्रेन यात्रा करना चाहते हैं, वे आज 4 घंटे तक ऐसा न करें। आज लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यह आंशिक ‘रेल रोको’ है।”

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर और गुरदासपुर जिलों में किसान रेलवे  ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां) और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े अन्य संगठन भी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। रेल रोके आंदोलन से पहले राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी गई गऐ है। वहीं अंबाला जिले में धारा 144 लगाई गई है। तनाव वाली जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button