ताज़ा खबरें

कार में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य: गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने मंगलवार को घोषणा की कि अब कार में पीछे की सीटों पर भी यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आने वाले तीन दिनों में इसी संबंध में एक आदेश जारी करेगी।

 

एक कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, “अब कार में बैठे सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा।”

यह घोषणा टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार दोपहर मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में मौत के बाद की गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button