ताज़ा खबरें

कांग्रेस: लोकसभा 2024 चुनावों को लेकर पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, चार राज्यों से 43 उम्मीदवारों को दिया टिकट

कांग्रेस: लोकसभा 2024 चुनावों को लेकर पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, चार राज्यों से 43 उम्मीदवारों को दिया टिकट

 

लोकसभा 2024 चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज यानी मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 43 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी की ओर से 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गयी थी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कांग्रेस कर दूसरी सूची के जारी होने का ऐलान किया है।

महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है। आज, हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं। कल सीईसी ने बैठक की और असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी…” उन्होंने कहा कि “इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 जनरल उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।”

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया गया है। वहीं असम के जोरहाज से गौरव गोगोई को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि राजस्थान के जालौर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट दिया है। कुलनाथ को छिंदवाड़ा, गौरव गोगोई को जोरहाट, राहुल कस्वां को चुरू, गणेश गोदियाल को पौड़ी-गढ़वाल, गौरव गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व और कमलेश्वर पटेल को मध्य प्रदेश के सीधी से टिकट दिया गया है।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button