ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ा पार्टी महासचिव का पद

लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफों की कतार में अब कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हो गए हैं. सिंधिया ने पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए ट्वीट किया, “जनादेश स्वीकार करते हुए और हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैंने राहुल गांधी को कांग्रेस महासचिव पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैं उन्हें (राहुल गांधी) इस जिम्मेदारी को सौंपने के लिए और मुझे पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं.”

सिंधिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की गुना सीट से हार का सामना करना पड़ा था. सिंधिया को बीजेपी के केपी यादव ने 125549 वोटों से मात दी थी.

इससे पहले रविवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव और  मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

केशव चंद यादव ने हार कि जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने कहा, “मैं 2019 लोकसभा चुनावी में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने वर्तमान पद से इस्तीफा दे देता हूं.”

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी अपने पद से 3 जुलाई को इस्तीफ़ा दे दिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button