ताज़ा खबरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मणिपुर से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 15 राज्यों में 6700 KM की लंबी होगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मणिपुर से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 15 राज्यों में 6700 KM की लंबी होगी यात्रा

 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत आज रविवार यानी 14 जनवरी को मणिपुर से होगी। राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली में अपने आवास से मणिपुर के लिए रवाना हो चुके।  गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर के थौबल से शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मणिपुर में अपनी यात्रा का शुभारम्भ करने के लिए दिल्ली में अपने आवास से रवाना हो चुके हैं। मणिपुर से दोपहर 12 बजे यात्रा शुरू होगी। पहले इसकी शुरुआत इंफाल से होने वाली थी, लेकिन बाद में पार्टी ने जगह बदलकर 34 किलोमीटर दूर थौबल कर दी गई। कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी 11 बजे इंफाल आएंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस युद्ध स्मारक का महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिए कांग्रेस हिंदी पट्टी के वोटों को साधने की कोशिश में है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों में 110 जिलों की करीब 100 सीटों से निकलेगी। इसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और राजस्थान की सीटें शामिल हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य एससी-एसटी के लिए रिजर्व सीटों पर भी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 30 ऐसी लोकसभा सीटों से निकलेगी जो एससी-एसटी के लिए रिजर्व हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिन सीटों से निकलेगी उनमें 13 सीटें SC के लिए और 17 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा करके कांग्रेस यूपी, बिहार और झारखंड के अल्पसंख्यक वोटर्स को भी अपने पाले में लाना चाहती है। जो अब तक क्षेत्रीय पार्टियों को सपोर्ट कर रहे हैं।  कांग्रेस को उम्मीद है कि कर्नाटक और तेलंगाना की तरह अल्पसंख्यक वोटर्स उनकी तरफ शिफ्ट करेगा।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button