राजनीति

“कांग्रेस जो कहती है, वह करती है”: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया. घोषणापत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस जो कहती है, वह करती है.”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “इस गारंटी का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं. पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द इस्तेमाल किया था, हम चाहते थे कि जनता तक यह संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है. यह गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि यह जनता का हक है… कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा.”

 

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “गारंटी का मतलब है कि यह जनता का अधिकार है… दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटी की घोषणा की गई है… अभी दिल्ली में व्यापार करने में आसानी की बात नहीं बल्कि सांस लेने में आसानी की बात हो रही है… अगर आप प्रदूषण और रासायनिक संदूषण के लिए कोई भी पैरामीटर देखेंगे तो कोई भी दिल्ली से मेल नहीं खा सकता। न तो भाजपा और न ही दिल्ली की आप सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है…”

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना है. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी है. 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. बात दें कि अभी दिल्ली में 2013 से लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार है. आप से पहले अरविंद केजरीवल और वर्तमान में आतिशी मार्लेना सीएम हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button