ताज़ा खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर हुई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा कि “आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहेंगी.”

 

उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुद को पृथकवास में कर लिया है.

कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड से संक्रमित हो गई थीं. सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में भी कोविड से संक्रमित हुई थीं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button