राजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के जगदीश शेट्टार और सिद्धारमैया ने दाखिल किया नामांकन

हुबली: आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है, कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने बुधवार को हुबली-धारवाड़-मध्य विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.

 

कांग्रेस में जगदीश शेट्टार का जाना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका था क्योंकि वह पार्टी छोड़ने वाले लिंगायत समुदाय के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता बन गए थे.

 

शेट्टार का चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई से मुकाबला तय है. इससे पहले सोमवार को शेट्टार मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए.

 

इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने वरुण निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करते हुए घोषणा की कि एक उम्मीदवार के रूप में यह उनका आखिरी विधानसभा चुनाव होगा.

 

दूसरी ओर, भाजपा ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नामांकन दाखिल करने से पहले कर्नाटक के हुबली में विधायक अरविंद बेलाड के घर पर अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की.

 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button