‘करनाटक’ : बागी विधायकों ने की पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा कांग्रेस नेताओं से है खतरा

कर्नाटक विधानसभा से पिछले सप्ताह इस्तीफा देने के बाद मुंबई के एक होटल में ठहरे 14 विधायकों ने एक बार फिर मुंबई पुलिस को खत लिखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बागी विधायकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश के बाद भी उन्हें कांग्रेस की तरफ से धमकाया जा रहा है.