ताज़ा खबरें

करणी सेना चीफ की हत्या में दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, दो शूटर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

करणी सेना चीफ की हत्या में दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, दो शूटर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो शूटर समेत तीन अन्य आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर 22A में शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे थे।

बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य संदिग्ध रोहित राठौड़ और नितिन फौजी भी शामिल थे। पुलिस आरोपी को दिल्ली स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस ले आई है।

वहीं इससे पहले शनिवार 9 दिसंबर को जयपुर पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या के मामले में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी रामवीर सिंह को गिरफ्तार किया था।

जयपुर पुलिस आयुक्त ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 5 दिसंबर को,  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो शूटरों, नितिन फौजी और रोहित राठौड़ द्वारा श्याम नगर में उनके आवास पर अंधाधुंध गोलीबारी में हत्या कर दी गई थी और जयपुर में आरोपी रामवीर सिंह द्वारा नितिन फौजी के लिए व्यवस्था की गई थी।

पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि 9 नवंबर को नितिन फौजी और उसके साथियों ने महेंद्रगढ़ थाना सदर की पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए. इसी दौरान 19 नवंबर को नितिन फौजी ने अपने दोस्त रामवीर को जयपुर भेजा।

हमलावरों में से एक, नवीन शेखावत, पुलिस के साथ गोलीबारी के दौरान गोगामेड़ी के आवास पर मारा गया। पुलिस के अनुसार, गोगामेड़ी का एक सुरक्षा गार्ड गोलीबारी में घायल हो गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button