कन्याकुमारी में पहले की पूजा फिर 45 घंटे के लिए ध्यान में हो गए लीन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कन्याकुमारी पहुंचे जहां वह अगले 2 दिनों तक रहेंगे और ध्यान करेंगे. पीएम मोदी यहां करीब 45 घंटे बिताएंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी उसी स्थान पर ध्यान लगा रहे हैं जहां पर स्वामी विवेकानंद ने लगाया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, ध्यान मंडपम का दौरा किया और जहां स्वामी विवेकानन्द ने ध्यान किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचकर सबसे पहले मां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे. इसके बाद वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल (विवेकानंद शिला पर) ध्यान लगाने के लिए पहुंचे हैं.
स्वामी विवेकानंद के ध्यान स्थल पर पीएम मोदी का पहुंचकर ध्यान करने की योजना ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को जीवन में उतारने के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह वही स्थान है, जहां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी पार्वती ने एक पैर पर बैठकर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी.





