ताज़ा खबरें

कक्षा 10वीं -12वीं: CBSE ने जारी की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, 15 फरवरी 2024 से होंगे एग्जाम

कक्षा 10वीं -12वीं: CBSE ने जारी की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, 15 फरवरी 2024 से होंगे एग्जाम

 

केंद्रीय बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (CBSE) बोर्ड ने मंगलवार यानी 12 दिसंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इसके मुताबिक 15 फरवरी परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को खत्म हो जाएंगी। कैंडिडेट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं.

10वीं बोर्ड एग्जाम में 15 फरवरी को पेंटिंग, राई, गुरुंग, तमांग और शेरपा का एग्जाम होगा. 19 फरवरी 2023 को संस्कृत का एग्जाम होगा. हिंदी की परीक्षा 21 फरवरी 2024 को होगी. अंग्रेजी की परीक्षा 26 फरवरी 2024 को होगी. साइंस की परीक्षा दो मार्च 2024 और सोशल साइंस की परीक्षा 07 मार्च 2024 को होगी. गणित की परीक्षा 11 मार्च 2024 को होगी. आखिरी दिन कंप्यूटर एप्लिकेशन, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सब्जेक्ट की परीक्षा होगी. परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोहर 1.30 बजे तक सिंगल शिफ्ट में होगी।

वहीं ऑर्ट्स साइड में हिंदी का एग्जाम 19 फरवरी, ज्योग्राफी का पेपर 29 फरवरी 2024, भाषाओं का एग्जाम 14 मार्च 2024, इकोनोमिक्स का पेपर 18 मार्च 2024, पॉलीटिकल साइंस 22 मार्च 2024, हिस्ट्री 28 मार्च, संस्कृत 30 मार्च, सोशियलॉजी 1 अप्रैल 2024 को होगी. कॉमर्स स्ट्रीम में बुककीपिंग और अकाउंटेंसी का एग्जाम होगा।    बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का एग्जाम 27 मार्च 2024 को होगा।

सीबीएसई अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो विषयों की परीक्षाओं के बीच में तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। वहीं, परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करते समय प्रतियोगी परीक्षाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

एक परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से 01:30 बजे तक हुआ करेगी और दूसरी परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक हुआ करेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button