ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कंगना रनौत के बाद अब BMC ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भेजा नोटिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर जेसीबी चलाने के बाद बीएमसी ने अब फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बीएमसी का आरोप है कि मनीष ने अपने ऑफिस में अनाधिकृत परिवर्तन किए हैं। इसके लिए बीएमसी ने उन्हें नोटिस भेजकर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

कंगना के ऑफिस पर कल ही चली है जेसीबी।

गौरतलब है कि बीते दिन ही अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ दिया। इससे पहले बीएमसी ने कंगना को नोटिस भेजकर कहा कि ऑफिस के निर्माण में करीब 8-10 उल्लंघन किए गए हैं। इसके बाद बीएमसी ने कार्रवाई कर ऑफिस में कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद कंगना ने इस कार्रवाई को बदले की भावना बताया था।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303634456658366464?s=20

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद लगी रोक।

जिस वक्त कंगना के ऑफिस पर बीएमसी जेसीबी चला रही थी, उस वक्त वह मुंबई पहुंचने के लिए सफर कर रही थीं। हालांकि, कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया, जिस पर कोर्ट ने रोक लगाने का आदेश दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद BMC ने अपनी कार्रवाई को रोका और साथ ही BMC से इस कार्रवाई का जवाब भी माँगा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button